• Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

रायपुर, 11 जून 2025
अमृत टुडे ।
मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस वार्ता ली हैं, दीपक बैज ने तंज कसते हूए 11 वर्षों के कार्यकाल पर निशाना साधा, उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल पर पुस्तक का विमोचन किया, पुस्तक का नाम एक बार फिर जुमले की सरकार रखा गया हैं, साथ ही कहा कि, सरकार में आकर मेक इन इंडिया का नारा दिया पर अब वो फेक इन इंडिया हो गया है।

देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की कुल संपत्ति में से 40 प्रतिशत संपत्ति कुछ विशेष लोगों के हाथों में हे, इस सरकार के कार्यकाल में लोगों को केवल और केवल जुमला मिला है, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक था विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था, पर सवाल यह है कि अमेरिका कौन होता है जो युद्ध विराम कराए, उनका पोस्ट सामने आता है कि दोनों देशों में व्यापार हो इस लिए युद्ध विराम किया गया है, डोनाल्ट ट्रंप के पोस्ट पर देश के प्रधानमंत्री की कोई प्रतिक्रिया क्यू नहीं आई, ओर मोदी सरकार के कार्यकाल में जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए, 2 करोड़ नौकरी ,किसानों की आय दुगनी,करने के वादे का क्या हुआ, सरकारी संपतियों को विक्रय करने का पूरा प्रयास सरकार ने किया।

Leave a Reply

You Missed