• Mon. Mar 23rd, 2026

जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक में कलेक्टर मिश्रा के निर्देश…..

ByPreeti Joshi

Jun 18, 2025 ## पुलिस, ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अबिनाश मिश्रा, ##कलेक्टर, ##कार्रवाई, ##छत्तीसगढ़, ##धमतरी, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अवैध उत्खनन, #आज की ताजा खबर, #आवश्यक कार्रवाई, #इंडिया न्यूज़, #खनिज, #खनिजों, #खनिजों के अवैध उत्खनन, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जांच, #जिला स्तरीय टास्कफोर्स, #निगरानी, #न्यूजछत्तीसगढ़, #परिवहन, #पर्यावरण विभाग, #भण्डारण, #भण्डारण की रोकथाम, #राजस्व, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वन, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर संयुक्त रूप से की जाए कार्रवाई

धमतरी, अमृत टुडे । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक ली। उन्होंने धमतरी जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए खनिज, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन और पर्यावरण विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने भार क्षमता से अधिक खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के भी निर्देश बैठक में दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने जिले में खनिज विभाग द्वारा चिन्हांकित किए गए अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण क्षेत्र धमतरी तहसील के तहत कोलियारी, अछोटा, मुड़पार, अमेठी, दोनर, दर्री, तेन्दूकोना, बारना और खरेंगा में लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मगरलोड तहसील के राजपुर, सरगी, करेली बड़ी, करेली छोटी, गाड़ाडीह, बुड़ेनी, नवागांव, कुरूद तहसील के नारी, परखंदा, गाड़ाडीह, सिरसिदा, जोरातराई तथा भखारा के तहत सिलघट, सेमरा, नवागांव आदि क्षेत्रों में भी जिला स्तरीय टास्क फोर्स को लगातार निगरानी रखने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण में जप्त वाहन को नजदीकी पुलिस थाना में सुरक्षार्थ रखने के लिए थाना प्रभारियों को सहयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि स्वीकृत खदान एवं नये खदान क्षेत्र का सीमांकन के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए।

Leave a Reply

You Missed