रायपुर 17 जून 2025
अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज राजधानी रायपुर में अपना 15वां स्थापना दिवस भव्य आयोजन के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए।
कार्यक्रम आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, विधायक सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में बाल अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने आयोग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का संरक्षण और विकास, समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

