• Fri. May 15th, 2026

प्रोजेक्ट युवा : डिजीटल मार्केंटिंग के गुर सीख लोमश को मिली मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब…..

ByPreeti Joshi

Jun 26, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अबिनाश मिश्रा, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, ##धमतरी, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आयात-निर्यात, #इंडिया न्यूज़, #ऑनलाईन मार्केटिंग, #कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, #खबरछत्तीसगढ़, #गुर सीख, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जयपुर, #जॉब, #डिजीटल मार्केंटिंग, #डिजीटल मार्केटिंग, #दरगहन गांव, #नवाचार, #निःशुल्क ट्रेनिंग, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पीजी कॉलेज, #प्रोजेक्ट, #प्रोजेक्ट युवा, #मल्टी नेशनल कम्पनी, #मल्टीनेशनल कम्पनी, #मिश्रा, #युवा, #युवाओं, #रग के उत्पादों, #रोजगारमूलक ट्रेनिगों, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #लोमश, #लोमश कुमार साहू, #शिक्षित बेरोजगार, #सफलता, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

घर से काम करके 10 हजार रूपये महीने मिलेंगे

कलेक्टर मिश्रा के नवाचार की एक और सफलता

धमतरी 26 जून 2025

अमृत टुडे ।  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नवाचार प्रोजेक्ट युवा को एक और सफलता मिली है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का उद्देश्य एक बार फिर पूरा हुआ है। प्रोजेक्ट युवा के तहत डिजीटल मार्केटिंग की निःशुल्क ट्रेनिंग करने के बाद दरगहन गांव के लोमश कुमार साहू को मल्टीनेशनल कम्पनी में जॉब मिल गई है। लोमश अब जयपुर की मल्टी नेशनल कम्पनी रग के उत्पादों का ऑनलाईन मार्केटिंग से आयात-निर्यात बढ़ाने के लिए काम करेंगे। लोमश यह काम धमतरी में अपने घर से करेंगे और इसके लिए उन्हें हर महीने 10 हजार रूपये मिलेंगे। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने लोमश की इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने कहा है कि छोटी-छोटी रोजगारमूलक ट्रेनिगों से युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाने का उद्देश्य प्रोजेक्ट युवा से पूरा हो रहा है।

अपनी सफलता पर लोमश कुमार साहू ने बताया कि वे पीजी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट युवा के तहत डिजीटल मार्केंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू होने की जानकारी उन्हें अपने दोस्तों से मिली। लोमश ने भी इसके लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया और लगभग 40 दिन लाईवलीहुड कॉलेज में चली कक्षाएं अटेंड की। उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण में उन्हें वेबसाईट बनाना, डिजीटल मार्केटिंग से उत्पादों का प्रचार-प्रसार करना, बिक्री के तरीके, सर्च इंजनों का उपयोग कर उत्पाद की विशेषताओं को अधिक से अधिक लोगों को आकर्षक ढंग से पहुंचाने के गुर सिखाए गए। इस प्रशिक्षण में अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग, गूगल के विज्ञापनों की रीति-नीति के साथ-साथ कॉमर्शियल ई-मेल, मार्केटिग एनालिसिस, तकनीकों के बारे में भी बताया गया।

लोमश ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक ऑनलाईन परीक्षा से भी गुजरना पड़ा। इसके बाद प्रशिक्षक हिमांशु चौरसिया के सहयोग से उन्होंने लग्जरी कारपेट आयात-निर्यात करने वाली जयपुर की मल्टीनेशनल कम्पनी रग में प्लेसमेंट के लिए ऑनलाईन इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में सफल होने के बाद लोमश को अब धमतरी में बैठकर कम्पनी के लग्जरी कारपेट्स की साउदी अरब में बिक्री को बढ़ाने के लिए ऑनलाईन काम करना है। उन्हें इसके लिए रणनीति तैयार करने, प्रोडक्ट का प्रमोशन करने से लेकर डिजीटल मार्केटिंग के माध्यम से इस प्रोडक्ट की अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने पर काम करना है।

लोमश ने अपनी इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन विशेषकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का आभार व्यक्त किया है। लोमश ने कहा है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को घर बैठे काम के लायक बनाने के छोटे-छोटे प्रशिक्षण देने की यह योजना बहुत कारगर है। ऐसे युवा जो महंगे प्रशिक्षण नहीं ले सकते या जो अपना घर- परिवार छोड़कर बड़े शहरों में जाकर ऐसे प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हैं, उनके लिए प्रोजेक्ट युवा एक संजीवनी साबित हो रहा है।

Leave a Reply