• Thu. Feb 5th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस : नशामुक्ति के लिए जिले में निकाली गई रैली, किए गए वृक्षारोपण…..

ByPreeti Joshi

Jun 26, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##जिले, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #ग्राम कण्डेल, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जनकल्याण समिति धमतरी, #जिला अस्पताल, #जिला अस्पताल धमतरी, #जिला प्रशासन, #दिव्यांग प्रेरणा, #नगरनिगम महापौर, #नशामुक्ति, #नशामुक्ति रैली, #न्यूजछत्तीसगढ़, #रामू रोहरा, #रेडक्रॉस सोसयटी, #रैली, #रैली निकाली, #र्निर्संग प्रशिक्षुओं, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विद्यार्थियों, #वॉलिंटियर्स, #समाज कल्याण विभाग, #हरी झण्डी, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

महापौर रामू रोहरा ने दिखाई रैली को हरी झण्डी

धमतरी 26 जून 2025

अमृत टुडे । अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के मौके पर आज जिले मे नशामुक्ति के लिए रैली निकाली गई। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस रैली की शुरूआत जिला अस्पताल धमतरी से हुई। रेडक्रॉस सोसयटी के वॉलिंटियर्स और जिला अस्पताल के र्निर्संग प्रशिक्षुओं द्वारा निकाली गई इस नशामुक्ति रैली को नगरनिगम महापौर रामू रोहरा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा गौरव ग्राम कण्डेल में भी विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति रैली निकाली गई। यह रैली दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति धमतरी द्वारा निकाली गई इस रैली को शासकीय माध्यमिक विद्यालय कंडेल के प्रभारी प्रधानपाठक नीलमणी बोदेले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति के सदस्यों तथां ग्रामीणजनों ने नशा विरोधी संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। यह रैली शासकीय माध्यमिक विद्यालय से होते हुए सुभाष चौक तक निकाली गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोषी बिश्नोई, संस्थापक  बसंत कुमार बिश्नोई,  सुमन साहू, रोहित साहू, घनश्याम साहू, सुलेखा अली, डेराराम  नीलकंठ एवं और स्कूल स्टॉ आर पी साहू, मोहिनी ठाकुर,  टेमेश पटेल और समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक  मनीषा पांडे मौजूद रहीं।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी टीम द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने ’’नशा नाश की जड़ है,’’ ’’नशा मुक्त भारत’’ ’’स्वस्थ भारत’’ आदि नारों के जरिए नशा से बचने और दूर रहने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कण्डेल के स्कूल परिसर में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

Leave a Reply