• Fri. Feb 6th, 2026

आबकारी और पुलिस की टीमों द्वारा शहर  के बार , रेस्टोरेंट , होटलों की सघन जांच…..

ByPreeti Joshi

Jun 29, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आदित्य, #आबकारी, #आर्किड, #इंडिया न्यूज़, #इशिका, #एलोरा, #एल्सव्हेयर, #कोया, #कोर्टयार्ड मैरिएट होटल, #कोर्टयार्ड मैरियट, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #धूम्स विलेज, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पुलिस के दल, #मयूरा, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विनार, #वीआईपी रोड, #सतलज, #सवेरा, #सालिटायर, #सुधा रीजेंसी होटल, #सेंट्रल पॉइंट, #हाइपर क्लब, #हिंदीछत्तीसगढ़, #होटल पुनीत, #होटल रेस्टोरेंट की जांच, #ज़ूक
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे ।  शहर के वीआईपी रोड समेत अन्य इलाकों में विगत शुक्रवार और शनिवार को आबकारी की जिला , संभाग और राज्यस्तरीय टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। होटल , बारों , रेस्टोरेंट के निर्धारित समय बाद  तक संचालित होने की शिकायतों पर  पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी शिकायत के आधार पर जांच की । 

शुक्रवार राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के पांच बारों में छापामार कार्यवाही की जिसमें सूर्या बार के समय पश्चात खुला पाए जाने और होटल ओलिव , सेंट्रल पॉइंट , महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल के रूप में विक्रय करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय प्रकरण कायम किया गया।  शनिवार देर रात्रि को संभागीय उड़नदस्ता रायपुर द्वारा 6 छापामार कार्यवाहियां की गई।  एलोरा , इशिका और सुधा रीजेंसी होटल बारों में पार्सल के रूप में विक्रय पाए जाने और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस मद्यपान करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय और आपराधिक प्रकरण कायम किए गए।

जिला रायपुर के आबकारी  और पुलिस के दल द्वारा अलग – अलग शनिवार को होटल पुनीत , सेंट्रल पॉइंट , आदित्य , विनार , सवेरा , सालिटायर , मयूरा , सतलज , आर्किड , कोर्टयार्ड मैरियट , कोया , ज़ूक , एल्सव्हेयर ,  हाइपर क्लब , धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल रेस्टोरेंट की जांच की गई।  कोर्टयार्ड मैरिएट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने और समय पश्चात खुला पाए जाने पर विभागीय प्रकरण कायम किया गया।

Leave a Reply