• Wed. May 13th, 2026

गांजा तस्करों के धरपकड़ में धमतरी पुलिस को लगातार सफलता-थाना कुरूद ने दो आरोपी पकड़े,भारी मात्रा में गांजा जब्त…..

ByPreeti Joshi

Jul 19, 2025 ## गिरफ्तार, ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##आरोपी, ##छत्तीसगढ़, ##धमतरी पुलिस, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आरोपी पकड़े, #इंडिया न्यूज़, #एसपी के निर्देश, #खबरछत्तीसगढ़, #गांजा, #गांजा जब्त, #गांजा तस्करों, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जब्ती, #थाना कुरूद, #धरपकड़, #नगदी व मोबाइल, #न्यायिक रिमांड, #न्यूजछत्तीसगढ़, #मादक पदार्थों, #लगातार सफलता, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #सतत् अभियान, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत् अभियान जारी- 7.35 किग्रा. गांजा, नगदी व मोबाइल सहित 1 लाख  रू.से अधिक की जब्ती

थाना कुरूद की बड़ी सफलता-एनडीपीएस.एक्ट के तहत दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

धमतरी, 19 जुलाई 2025

अमृत टुडे । जिले में एसपी.धमतरी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत धमतरी पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है,कुरूद पुलिस ने भी गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया है।

थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोंगरा रोड पर दो व्यक्ति थैलों में मादक पदार्थ गांजा लेकर अवैध रूप से ले जा रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंची।

मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और गवाहों के समक्ष पूछताछ व तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 7.35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

उमेश कुमार यादव
पिता – शिव कुमार यादव
उम्र – 27 वर्ष
पता – भाठापारा बस स्टैंड, वार्ड क्र. 02, ग्राम छाती, थाना कुरूद, जिला धमतरी

तुला राम कंवर
पिता- स्व. राधेश्याम कंवर
उम्र -52 वर्ष
पता-  कंवरपारा, वार्ड क्र. 16, ग्राम छाती, थाना कुरूद, जिला धमतरी

बरामद सामग्री का विवरण:

उमेश कुमार यादव के कब्जे से गांजा – 4.14 किग्रा (कीमत लगभग 49,000/-रूपये)
तुला राम कंवर के कब्जे से गांजा-3.21 किग्रा (कीमत लगभग 36,000/- रूपये)
मोबाइल फोन-01 नग (अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये )
नगद राशि- 7,500/-रूपये
कुल जब्ती- 1,02,500/-रूपये

आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 186/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एसपी.धमतरी के निर्देश पर धमतरी जिले में नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply