• Thu. Feb 5th, 2026

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ – 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान…..

ByPreeti Joshi

Aug 29, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##जिले, ##बच्चों, ##शुभारंभ, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभिमान, #अभियान की शुरुआत, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #ओंकार साहू, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जिला अस्पताल धमतरी, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पहला कर, #पोषण सुरक्षा, #बच्चों के स्वास्थ्य, #महापौर, #मुख्य अतिथि, #रामू रोहरा, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विटामिन “ए” की खुराक, #विधायक, #शिशु संरक्षण माह, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

धमतरी 29 अगस्त 2025

अमृत टुडे।  जिले में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ आज जिला अस्पताल धमतरी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक  ओंकार साहू एवं महापौर रामू रोहरा ने बच्चों को विटामिन “ए” की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि यह अभियान 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा। जिले में लगभग 75 हजार 882 बच्चे विटामिन “ए” के हितग्राही तथा 80 हजार 345 बच्चे आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से सेवाएं प्रदाय की जाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम शिशु संरक्षण बूथ तक अवश्य लेकर जाएं।

इस अवसर पर महेन्द्र पंडित, महेन्द्र खंडेलवाल, लीलू यादव, पार्षद अभय देवांगन, चन्द्रभान साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान कुल 10 सत्रों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रतौंधी, बिटॉट स्पॉट, मोतियाबिंद तथा खून की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करना है।

शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन “ए” सिरप प्रत्येक 6 माह के अंतराल में पिलाया जाएगा। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण, बच्चों का वजन कर पोषण स्थिति का आकलन, अभिभावकों को संतुलित आहार संबंधी जानकारी तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती करने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जनसामान्य से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply