• Thu. Feb 5th, 2026

चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी गिरफ्तार ,67 (b) आईटी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…..

Spread the love

रायपुर ,15 सितम्बर 2025

अमृत टुडे।

थाना उरला द्वारा साइबर सेल के सहयोग से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित एक गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी नाम मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद साहिम हुसैन उम्र 22 साल पता शुक्रवारी बाजार बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की गई है । आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर नाबालिग बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण एवं प्रसार किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने उक्त सामग्री को विभिन्न ऑनलाइन समूहों (इंस्टाग्राम)में साझा किया था।

आरोपी को बाद गिरफ्तारी न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। उरला पुलिस मोबाइल का फोरेंसिक जांच भी करा रही है ,पुलिस द्वारा आईटी एक्ट की धारा 67(b) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

उरला रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करता है कि ऐसी किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जवाबदारी है ।
नाबालिक बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का संग्रहण,प्रसारण अपराध है ,ऐसी सामग्री को ऑनलाइन सर्च करना भी अपराध है।।

नाम आरोपी

नाम मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद साहिम हुसैन उम्र 22 साल पता शुक्रवारी बाजार बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर

जप्त सामग्री

एक नग मोबाइल फोन

Leave a Reply