थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत लालपुर ब्रिज एवं प्रियदर्शनी नगर पास बनाये थे प्रार्थियों को अपना शिकार।
आरोपियान प्रार्थियों को चाकू दिखाकर दिये थे मोबाईल फोन लूट/स्नैचिंग की घटना को अंजाम।
आरोपी सुधीर जगत थाना सिविल लाईन का है हिस्ट्रीशीटर जिसके विरूद्ध थाने में मारपीट, लूट, स्नैचिंग जैसे अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।
आरोपियों के कब्जे से लूट/स्नैचिंग के 04 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन तथा चाकू किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में 218/25 धारा 304(2), 3(5) तथा 220/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
विवरण – प्रार्थी रूपेश साहू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एशियन मेट्रेस में सेल्स मैनेजर का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 09.09.2025 को शाम करीबन 05ः00 बजे लालपुर ब्रिज धनवंतरी मेडीकल के पास अपने मोबाईल फोन से बात कर रहा था, इसी दौरान पीछे से मोटर सायकल स्प्लेण्डर में सवार दो व्यक्ति आकर प्रार्थी के मोबाईल फोन को झप्पट्टा मारकर छीनकर भाग गये, कि प्रार्थी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 218/25 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार डिकेश्वर साहू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जोमेटो में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 08.09.2025 की रात्रि अन्ना पंजाबी रेस्टोरेंट प्रियदर्शनीय नगर रायपुर में पार्सल लेने अपने स्कुटी वाहन से जा रहा था कि रात्रि लगभग 11ः45 बजे अन्ना पंजाबी रेस्टोरेंट के पास पीछे से मोटर सायकल सवार दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी को रोककर अपने पास रखें चाकू से डरा धमकाकर हाथ मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 220/25 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटनाओं को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में मत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में आरोपी सुधीर जगत एवं चाहत सेन को पकड़कर घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने आरोपियों द्वारा मोबाईल फोन लूट एवं स्नैचिंग की उक्त घटनाओं को अंजाम देने के साथ ही मोबाईल फोन लूट की अन्य 02 घटनाओं को भी अंजाम देना बताया गया।
जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट/चोरी की कुल 04 नग मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये तथा 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. सुधीर जगत पिता स्व. शंकर जगत उम्र 30 साल निवासी डॉ. राजेन्द्र नगर बूढ़ी माता मंदिर के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।
02. चाहत सेन पिता लेखराम सेन उम्र 23 साल निवासी पचपेढ़ी धरम नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक अविनाश सिंह थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, विक्रम वर्मा, आर. दिलीप जांगडे, बोधेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, विकास क्षत्री, मनोज सिंह तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक लखेश गंगेश की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

