जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली तक मुख्य मार्ग हुआ कब्जामुक्त
नगर निगम की कार्रवाई से त्योहारी सीजन में ट्रैफिक जाम से राहत
मुख्य बाजार मार्गों से अतिक्रमण हटाकर नागरिकों को मिला सुगम रास्ता
रायपुर में टीम प्रहरी की मुहिम से बाजार क्षेत्र की सड़कें हुईं साफ़
लगभग 2 अवैध ठेले हटाये, लगभग 11 पसरा व्यापारियों के 11 टेबल, लगभग 2 बोरी जूता इत्यादि सामान सडक से जप्त कर यातायात मार्ग में पुनः बनाया सुगम
रायपुर, अमृत टुडे। आज टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 4 अतर्गत गोलबाजार एंट्री मुख्य मार्ग चिकनी मंदिर मालवीय रोड होकर जवाहर बाजार होते हुए जयस्तम्भ चौक होकर सिटी कोतवाली चौक मुख्य मार्ग तक जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को मुख्य बाजार क्षेत्र मार्गो में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने अभियान नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन उप अभियंता नगर निवेश हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में चलाया गया।

नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए आरएस शुक्ला मार्ग में मुख्य मार्ग एंट्री पाइंट चिकनी मन्दिर के दोनों ओर और जवाहर बाजार मार्ग होकर जयस्तम्भ चौक होकर सिटी कोतवाली चौक मुख्य मार्ग तक लगभग 2 अवैध ठेलों के कब्जे को हटाया गया और मार्ग के किनारे लगभग 11 पसरा व्यापारियो द्वारा सडक पर कब्जा जमाकर रखे गये टेबल सहित लगभग 2 बोरी जूता इत्यादि सामानों को व्यवस्था सुधारने नियमानुसार कडाई के साथ जप्त कर लिया गया।

अभियान से गोलबाजार एंट्री पाइट मुख्य मार्ग से चिकनी मन्दिर जवाहर बाजार मार्ग होकर सिटी कोतवाली मुख्य मार्ग मालवीय रोड के यातायात जाम की समस्या त्योहारी सीजन में त्वरित रूप से दूर हुई और नागरिकों और व्यापारियों कोमुख्य बाजार मार्ग में सुगम आवागमन टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत त्वरित रूप से राजधानी शहर रायपुर में एक बार पुनः टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत उपलब्ध हुआ।





