बिलासपुर , अमृत टुडे।
क्षेत्र में चाकू लहराते हुये एवं उपद्रव करने वाले 7 बदमाष सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।
चाकू लहराने वाले बदमाष के विरूद्ध की गई आर्म्स एक्ट एवं उपद्रव करने वाले लोगों को प्रतिबंधक धाराओं में की गई कार्यवाही।
बदमाष प्रवृत्ति के लोगो पर की आगे भी की जायेगी कड़ी कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी छठ पर्व के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/सरकण्डा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों मंे लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 23.10.2025 को सूचना मिला कि शिवघाट बैराज के पास कान्हा रजक बटनदार चाकू लेकर लहराकर लोगो को डराधमका रहा है एवं कुछ लड़के झूण्ड बनाकर बैराज के पास उपद्रव कर लोगों को परेशान कर रहे हैं,
उक्त सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर तस्दीकी हेतु भेजा गया जिनके द्वारा शिवघाट सरकण्डा बैराज के पास कान्हा रजक को बटनदार चाकू के साथ एवं महावीर नेताम, रिगु ठाकुर, राज पाली, सागर काले, लक्की यादव एवं लक्की साहू को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया, आरोपी कान्हा रजक के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् एवं अन्य के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
अप.क्र. – 1491/2025, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी:-
- कान्हा रजक पिता किर्ती रजक उम्र 19 वर्ष निवासी माताचौरा के पास पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- महावीर नेताम पिता ब्यास नारायण नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- रिगु ठाकुर पिता प्रषांत सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- राज पाली उर्फ सोमू पिता अजय पाली उम्र 22 वर्ष निवासी बंगालीपारा हनु ट्रेडर्स के बगल, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- सागर काले उर्फ बौना पिता राजेष काले उम्र 20 वर्ष निवासी चटर्जी गली नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- लक्की यादव पिता धर्मेन्द यादव उम्र 23 वर्ष निवासी चटर्जी गली नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- लक्की साहू पिता ओंकार प्रसाद साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाष चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)




