रायपुर, 23 नवंबर 2025
अमृत टुडे। आज 78वाँ राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस रायपुर समूह के अंतर्गत सभी प्रशिक्षण संस्थानों एवं बटालियनों में अत्यंत उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। *राज्य के * विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहाँ कैडेटों ने NCC के मूल सिद्धांत—अनुशासन, एकता और सेवा, नेतृत्व और युवा सशक्तिकरण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

5 CTI – लाखोली में मुख्य समारोह
5 CTI में मुख्य कार्यक्रम लाखोली में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रुप कमांडर, NCC ग्रुप मुख्यालय रायपुर ने की।
मुख्य आकर्षण:
सम्मान गारद
समूह गीत एवं प्रेरक प्रस्तुतियाँ
रक्तदान शिविर
मेडिकल चेकअप एवं डेंटल चेकअप
बड़ा खाना (Bara Khana)
3 CG Air NCC – JNV माना
उत्कृष्ट ड्रिल
देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम
एयरोमॉडलिंग एवं प्रेरक गतिविधियाँ
(अध्यक्षता – CO, 3 CG Air)
37 CG बटालियन – दुर्ग
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
HDFC Bank का विशेष सहयोग

1 R&V NCC Battalion, Anjora–Durg
Mounted Horse Contingent की भव्य प्रस्तुति
साइकिल रैली
रक्तदान शिविर
9 & 10 CG Battalions – जगदलपुर
संयुक्त रक्तदान शिविर
कैडेटों की सक्रिय सहभागिता
28 CG Battalion – रायगढ़

तिरंगा यात्रा
साइकिल रैली
परेड
वृक्षारोपण अभियान
7 CG Battalion – बिलासपुर
सांस्कृतिक कार्यक्रम
रक्तदान शिविर
1 CG Girls Battalion – Parchanpal Jagdalpur
रक्तदान
वृक्षारोपण
ड्रिल प्रदर्शन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
8 CG (I) Battalion – कांकेर
8 CG (I) कांकेर द्वारा NCC दिवस पर ‘‘पुनित सागर अभियान’’ के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:
वृक्षारोपण अभियान
स्वच्छ भारत गतिविधियाँ
रैली एवं जागरूकता मार्च
इन गतिविधियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति NCC की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।


38 CG Battalion – राजनांदगाँव
38 CG बटालियन, राजनांदगाँव द्वारा:
रक्तदान शिविर
परेड प्रदर्शन
कैडेटों ने अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की उत्कृष्ट भावना प्रस्तुत की।
1 CG Korba
कैडेट्स ने अनुशासन और एकता का संदेश देते हुए निम्न गतिविधियों का संचालन किया

वृक्ष रोपण
रक्त दान
परेड
प्रसिद्ध व्यक्तियों की प्रतिमाओं की सफाई कार्यवाही
तालाबों की साफ़ सफाई
साइकिल रैली
अन्य इकाइयाँ
अन्य बटालियनों एवं प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा भी
स्वच्छता अभियान
जागरूकता रैली
सामुदायिक सेवा
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
आयोजित कर NCC की राष्ट्र सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया गया।





