• Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

भिलाई , 25 दिसम्बर 2025

अमृत टुडे। “लौह नगरी भिलाई में आस्था का जन सैलाब उमड़ने को तैयार है। बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम मैदान में आयोजित होगी।

सुबह 10 बजे सिविक सेंटर चौक से भव्य कलश यात्रा शुरू होगी, जिसमें मातृ शक्तियां पीले वस्त्र धारण कर शामिल होंगी।”

विवरण:: सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडेय के मार्गदर्शन में कथा का आयोजन हो रहा है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसमें सफाई, पार्किंग, भोजन, सुरक्षा और सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष शामिल हैं।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के ननिहाल भिलाई में हनुमान जी के भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। सभी भक्त कथा का रसपान करने के लिए पधारें।

Leave a Reply