“अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर विशेष आयोजन”
रायपुर ,24 दिसम्बर 2025
अमृत टुडे। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार एक बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुख्य आतिथ्य में कल 25 दिसंबर को प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
यह लोकार्पण कार्यक्रम रायपुर के फुंडहर चौक स्थित अटल एक्सप्रेस में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा, जहां से सभी नगरीय निकाय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। सरकार गठन के बाद पहले ही विधानसभा सत्र में अटल परिसर निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसके तहत प्रदेश के 192 नगरीय निकायों में लगभग 46 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।

विवरण:: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की समृति में छत्तीसगढ़वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य की दी जाने वाली अनमोल सौगात को स्थायी रूप से स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री की मुख्य आतिथ्य में तथा विधानसभा अध्यक्ष की विशिष्ट आतिथ्य के तहत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में, अटल जी की 101वीं जयंती के विशेष अवसर पर 115 नगरीय निकायों में निर्मित 115 अटल परिसरों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह विशेष कार्यक्रम कल, 25 दिसम्बर को प्रातः 12.30 बजे, स्थानीय फुंडहर चौक स्थित अटल एक्सप्रेस में स्थापित अटल परिसर में संपन्न होगा। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री अरुण साव ने इस कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पण समारोह में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर लोक सभा के सांसद बूजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साह तथा रायपुर की महापौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्ष 2024 में नई सरकार के गठन के उपरांत अपने प्रथम विधानसभा सत्र में ही प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण की घोषणा की गई थी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत, प्रदेश के 14 नगर निगमों के लिए प्रत्येक को 50 लाख रुपये, प्रदेश की 56 नगर पालिकाओं के लिए प्रत्येक को 30 लाख रुपये, और प्रदेश की 122 नगर पंचायतों के लिए प्रत्येक को 20 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। इस प्रकार, कल कुल 192 नगरीय निकायों में 46 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री अरुण साव ने अटल जी की 100वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर 2024 को 163 नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण का भूमिपूजन भी किया था, जो कि इस योजना की सफलता और अटल जी के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में मील का पत्थर साबित होगा।



