“वार्ड 50 दिव्या नगर में जलभराव शिकायत पर निरीक्षण; जोन-10 कमिश्नर को नई नाली का प्रस्ताव तैयार करने निर्देश”
रायपुर, 10 जनवरी 2026
अमृत टुडे। रायपुर ग्रामीण में नाली की समस्या पर विधायक मोतीलाल साहू की सघन कार्रवाई। दिव्या नगर में पुरानी नाली तोड़कर नई निकासी के निर्देश।
“विवरण:: रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन-10 के वार्ड 50 दिव्या नगर में पुरानी नाली का निरीक्षण किया। पार्षद गायत्री नवरंगे, पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह शास्त्री, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, सहायक अभियंता अनुकपा बडा, उप अभियंता निवृत्ति परमार, स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवत बेरिहा उपस्थित रहे।
लगभग 20 वर्ष पुरानी नाली सड़क स्तर से नीचे बैठ चुकी है, जिससे निकास और जलभराव की समस्या हो रही है। साहू ने जोन-10 कमिश्नर को निर्देश दिए कि दिव्या नगर का सर्वे कर पुरानी नाली तोड़कर नई नाली बनाएं और आउटलेट को बीएसयूपी कालोनी नाले से जोड़ें। शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।



