• Mon. Sep 28th, 2026

“राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस ने राजीव नगर में लगाया चलित थाना ‘संवाद”…..

Spread the love

“130 से अधिक नागरिकों ने शिकायतें सुनवाई, साइबर ठगी-महिला सुरक्षा पर जागरूकता दी”

राजनांदगांव , 10 जनवरी 2026

अमृत टुडे। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर ने राजीव नगर में चलित थाना ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया। 130 से अधिक वरिष्ठ नागरिक, पार्षद, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित हुए। जनता की समस्याएं-सुझाव सुने गए और त्वरित निराकरण किया गया। साइबर ठगी से बचाव, महिला-बच्चों पर अपराध रोकथाम और यातायात नियम पालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

अतिरिक्त एसपी पुष्पेंद्र नायक और नगर एसपी वैशाली जैन के निर्देशन में यह अभियान अपराध रोकने और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहा है। निरीक्षक एमएन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया।

विवरण:: कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक ललित रावटे सहित टीम सक्रिय रही। जिले भर में चलित थाना निरंतर आयोजित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ऐसी पहल पुलिस-जनता के रिश्ते मजबूत करेगी।

Leave a Reply

You Missed