• Wed. May 6th, 2026

एक तरफ पी एम मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, दूसरी तरफ अशोक हाइट्स में प्रेसिडेंट ने चलवाई फलदार वृक्ष पर आरी

ByAmritToday

Feb 6, 2026 ## पुलिस, ## प्रधानमंत्री, ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##कमिश्नर, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, ##नगर निगम, ##रायपुर, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #cg news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarh शशांत साहू news, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #Mandeep, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #s.Mandeep singh, #Tag** Breaking news, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अशोक हाइट, #अशोक हाइट प्रेसिडेंट, #अशोक हाइट रेजिडेंशियल सोसायटी, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #एक पेड़ मां के नाम, #एसडीम, #एसपी, #ओ पी चौधरी, #कटाई, #केदार कश्यप, #खबरछत्तीसगढ़, #गृहमंत्री, #चटाई, #चटाई के नाम पेड़ काटा, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़ शासन, #जून ९, #जॉन कमिश्नर, #नरेंद्र मोदी, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पंडरी थाना, #पेड़ पेड़, #प्रेसिडेंट, #मनदीप सिंह, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वन मंत्री, #वन विभाग, #वन विभाग अधिकारी, #वन विभाग रेंजर, #वित्त मंत्री, #वृक्ष, #वृक्ष की की हत्या, #श्याम सुंदर अग्रवाल, #सरदार मनदीप सिंह, #सादर, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

“एक तरफ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश, दूसरी तरफ अशोक हाइट्स में पेड़ों पर कुल्हाड़ी; प्रेसिडेंट पर लगे पेड़ कटवाने के आरोप”

PM मोदी की मुहिम को ठेंगा! अशोक हाइट सोसाइटी के प्रेसिडेंट श्याम सुंदर अग्रवाल ने हरियाली पर चलाया आरा”

“पर्यावरण संरक्षण के दौर में अशोक हाइट में ‘विनाश’ की गाथा: नियमों को ताक पर रख प्रेसिडेंट ने कटवाए हरे पेड़”

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़

राजधानी की प्रतिष्ठित रेजिडेंशियल सोसायटी ‘अशोक हाइट्स’ में हरियाली को नष्ट करने का मामला सामने आया है। जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधे लगाने का जन- जागरण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अशोक हाइट्स के प्रेसिडेंट श्याम सुंदर अग्रवाल पर एक हरे-भरे फलदार वृक्ष को कटवाने का गंभीर आरोप लगा है।

सोसायटी के निवासियों का कहना है कि प्रेसिडेंट ने पेड़ की ‘छंटाई’ (Trimming) के नाम पर पूरा पेड़ ही कटवा दिया। पर्यावरण प्रेमियों ने आशंका जताई है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इसके पूर्व भी सोसायटी परिसर में कई पेड़ों की बलि चढ़ाई जा चुकी है।

प्रधानमंत्री के संदेश की अवहेलना:

पूरा देश और प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है। पी एम मोदी स्वयं लोगों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा मिल सके। लेकिन अशोक हाइट्स सोसायटी का प्रबंधन इन सरकारी अभियानों और पर्यावरण के नियमों को ठेंगा दिखा रहा है।

फलदार वृक्ष को बनाया निशाना:
ताजा मामला सोसायटी परिसर में लगे एक फलदार वृक्ष का है। प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायतकर्ताओं के अनुसार, प्रेसिडेंट श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश पर इस पेड़ को काट दिया गया।

पेड़ काटने के लिए जो तर्क दिया गया, वह गले नहीं उतर रहा। छंटाई के बहाने पेड़ को जड़ या तने से काट देना पर्यावरण के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

छंटाई’ के बहाने पेड़ की हत्या:

अनुसार, प्रेसिडेंट ने पेड़ की छंटाई (Trimming) करने की बात कहकर पूरे पेड़ को ही नष्ट करवा दिया। रहवासियों का आरोप है कि यह पर्यावरण नियमों का खुला उल्लंघन है।

शिकायत में यह आशंका भी जताई गई है कि प्रेसिडेंट द्वारा पूर्व में भी इसी तरह कई पेड़ों को चोरी-छिपे कटवाया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

पूर्व में भी पेड़ कटने की आशंका:

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि प्रेसिडेंट द्वारा मनमाने ढंग से हरियाली खत्म की जा रही है। दबी जुबान में यह चर्चा है कि इससे पहले भी कई पेड़ गायब हो चुके हैं। रहवासियों ने मांग की है कि वन विभाग और नगर निगम को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए कि सोसायटी में अब तक कितने पेड़ काटे गए हैं।

जांच और कार्यवाही की मांग:जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अशोक हाइट्स में काटे गए पेड़ों की जांच हो और बिना अनुमति पेड़ काटने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई हरियाली पर कुल्हाड़ी चलाने की हिम्मत न कर सके।

पंडरी थाने में दिया गया आवेदन:सोसायटी में मनमाने ढंग से पेड़ काटे जाने से नाराज लोगों ने पंडरी थाने में आवेदन प्रस्तुत किया है। शिकायत में बताया गया है कि प्रेसिडेंट श्याम सुंदर अग्रवाल ने बिना किसी सक्षम अनुमति के सोसायटी परिसर में लगे फलदार वृक्ष को कटवा दिया।

आवेदकों ने पुलिस से मांग की है कि इस अवैध कृत्य पर संज्ञान लेते हुए उचित कानूनी कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply