रायपुर,08 फरवरी 2026
अमृत टुडे।
“पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर अभियान, DCP विकास कुमार की अगुवाई”
“नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, यातायात नियमों का पालन करें अपील”
रायपुर यातायात कमिश्नरेट ने मॉडीफाई सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों और नशे में ड्राइविंग पर जोरदार अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर DCP विकास कुमार, एडिशनल DCP विवेक शुक्ला व दौलत राम पोर्ते के नेतृत्व में 15 दिनों में 160 से अधिक बुलेटों से अवैध सायलेंसर जब्त किए। ये तेज आवाज से दुर्घटना का खतरा पैदा कर रहे थे।

इसी तरह, 90 शराबी चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई कर कोर्ट भेजा, जहां 10-10 हजार का जुर्माना लगा। कमिश्नरेट प्रणाली से ट्रैफिक सुगम और सुरक्षित बन रहा।
अपील: हेलमेट लगाएं, शीट बेल्ट बांधें, नशा न करें, नियम पालन करें।

विवरण:: अभियान प्रमुख चौराहों पर तैनाती से चले। मॉडीफाई सायलेंसर बेचने-लगाने वालों पर भी नकेल। नशे में ड्राइविंग सबसे बड़ा खतरा। पुलिस लगातार चेकिंग बढ़ाएगी, सीमित स्पीड से सुरक्षित रहें।


