• Mon. Feb 16th, 2026
Spread the love

रायपुर,15 फरवरी 2026

अमृत टुडे।


“रायपुर कमिश्नरेट | एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट + सिविल लाइन पुलिस”

“जप्त: 50.94 किलो गांजा + ₹2 लाख + टोयोटा कार | अपराध क्र. 88/26, धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट”

DCP क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला व DCP सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना सिविल लाइन पुलिस ने केनाल रोड दुर्गा मंच पीछे 2 तस्करों को 50.94 किलो गांजा के साथ दबोच लिया। कब्जे से ₹2 लाख नकदी, 2 मोबाइल व टोयोटा कार (MH 01 BU 9616) जप्त, कुल मूल्य ₹32.67 लाख। फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज पर पूछताछ जारी।

विवरण: मुखबीर सूचना पर संयुक्त टीम ने कार में ग्राहक तलाशते आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद। 2026 में अब तक यूनिट ने 12 प्रकरणों में 27 गिरफ्तारियां कर 125.658 किलो गांजा व ₹75.09 लाख की संपत्ति जब्त की। End-to-End कार्यवाही के निर्देश।

गिरफ्तार आरोपी:
हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), पिता: रमाकांत सरोज, निवासी: सुमित बाजार के पास धमतरी (थाना सिटी कोतवाली)
हिमांशु दामले (31 वर्ष), पिता: रमेश दामले, निवासी: आतर गांव, अम्बागढ़ चौकी (जिला मोहला मानपुर)

Leave a Reply