*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय | श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम*
*शिलान्यास: जिला खनिज न्यास से ₹1.20 करोड़ | समय: रात 1 बजे, 15 फरवरी 2026*
Amrit today Raipur Chhattisgarh: महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पत्नी कौशल्या साय संग कोसमनारा बाबा धाम पहुंचे। भगवान भोलेनाथ व श्री श्री 108 सत्यनारायण बाब की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी को पर्व की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास से ₹1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श व शेड, विश्राम-भोजन शेड, शौचालय भवन व पार्किंग के लिए सीमेंट कंक्रीट सड़क शामिल हैं। उन्होंने कहा बाबा धाम श्रद्धा-आस्था का प्रमुख केंद्र है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा व आत्मबल देता है। सरकार गुरुओं के आशीर्वाद से जनकल्याण में अग्रसर है। धाम 1998 से तपस्वी बाबा की तपोभूमि है, 2003 से ‘श्री श्री 108’ उपाधि धारण। तीनों ऋतुओं में खुले में शिव साधना विशेषता।

उप स्थितजन:: महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, SP शशि मोहन सिंह,सरपंच, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु










