• Mon. Feb 16th, 2026

“उपमुख्यमंत्री अरुण साव का राहुल पर हमला: विपक्षी नेता की जिम्मेदारी भूल झूठ-भ्रम फैला रहे, भारत की इमेज बिगाड़ रहे”…..

Spread the love

राहुल गांधी संवैधानिक दायित्व न निभाकर दुनिया में देश की प्रतिष्ठा खराब कर रहे।”

देश में भ्रम फैलाने वाली बयानबाजी प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं।”

रायपुर ,15 फरवरी 2026

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियां नहीं समझ पा रहे। वे लगातार ऐसी बातें कह रहे हैं जो देश की जनता में भ्रम पैदा करती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करती हैं। संवैधानिक कर्तव्यों के बजाय झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

विवरण :: अरुण साव ने राहुल गांधी की बयानबाजी को अनुचित ठहराया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता को परिपक्वता दिखानी चाहिए, न कि भ्रम फैलाना। यह बयान छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बहस का हिस्सा है, जहां पहले कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार की आलोचना की थी। अरुण साव ने पूर्व में भी राहुल के विदेशी बयानों पर राज्य से पलटवार किया है।

Leave a Reply