• Mon. Feb 16th, 2026
Spread the love

बिलासपुर, 15 फरवरी 2026

अमृत टुडे।

“थाना सिरगिट्टी पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।”


“आरोपियों को धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी।”

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति भंग करने और राहगीरों को परेशान करने वाले अडेबाजों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

विवरण: थाना सिरगिट्टी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और लड़ाई-झगड़े रोकने के उद्देश्य से सघन बाइक पैट्रोलिंग की। इस दौरान गणेश नगर चुचुहियापारा, नयापारा, खुडुभाठा और मोहनपुर आमाझरिया निवासी 6 आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी: सगर सिंह (18) पिता लालू सिंह, गणेश नगर चुचुहियापारा।

रजत दुबे (23) पिता संतोष दुबे, गणेश नगर चुचुहियापारा।

रितिक दुबे (24) पिता संतोष दुबे, गणेश नगर चुचुहियापारा।

इरफान खान उर्फ बघीरा (19) पिता रिजवान खान, नयापारा चुचुहियापारा।

मनोज पटेल (31) पिता अनिल पटेल, खुडुभाठा राम मंदिर के पास, थाना मस्तूरी।

राज लाल सिंह मरावी (22) पिता सुखराम सिंह, मोहनपुर आमाझरिया, थाना रामानुज नगर, जिला सुरजपुर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply