अमृत टुडे/रायगढ़, छत्तीसगढ़
22 मार्च 2026 ।“एसएसपी शशि मोहन सिंह के ‘ऑपरेशन आघात’ में कार्रवाई। अपराध क्र. 59/26 धारा 8(बी), 18 NDPS Act। 5 किसानों की जमीन पर तरबूज के नाम से खेती। फरार इमानुएल व सिप्रियन भेंगरा की तलाश।”
आमाघाट में करोड़ों की अफीम खेती का पर्दाफाश! झारखंड कनेक्शन से 2 करोड़ का माल जब्त, 1 गिरफ्तार 2 फरार।

विवरण:: रायगढ़ पुलिस ने 19-20 मार्च रात मुखबीर सूचना पर ग्राम आमाघाट में रेड कर अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़ किया। झारखंड के खूंटी निवासी मार्शल संगा (40) गिरफ्तार, जिन्होंने इमानुएल भेंगरा व सिप्रियन भेंगरा की मदद से 5 किसानों (विराज प्रवीण, केलो परियोजना आदि) की खसरा 462/1-5 जमीन पर तरबूज के नाम से अफीम उगाई।
एफएसएल, आबकारी, कृषि व राजस्व टीमों ने पुष्टि की। दो खेतों से 60,326 पौधे (2,877 किग्रा, मूल्य 1.90 करोड़) व घर से 3.02 किग्रा अफीम (15.10 लाख) जब्त। कुल मूल्य 2.05 करोड़। थाना तमनार में NDPS के तहत मामला दर्ज, फरारों पर दबिश।




