• Wed. Mar 25th, 2026

“पंजाब से हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़: रायपुर पुलिस ने 4 मुख्य फरारियों को पकड़ा”…..

Spread the love

अमृत टुडे/ रायपुर, छत्तीसगढ़

22 मार्च 2026 । पंजाब-पाकिस्तान कनेक्शन से हेरोइन सप्लाई। रायपुर पुलिस की पंजाब छापेमारी में 4 बड़े तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क ध्वस्त।

विवरण:: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने DCP पश्चिम संदीप कुमार पटेल, DCP साइबर स्मृतिक राजनाला व ACP ईशू अग्रवाल के नेतृत्व में थाना कबीरनगर, आमानाका व साइबर टीम पंजाब पहुंची। पंजाब से रायपुर हेरोइन सप्लाई के 4 मुख्य फरार तस्कर गिरफ्तार: कवलजीत सिंह पन्नू (टियर-1 सप्लायर, तरण तारण), तरसेम सिंह उर्फ साजन व विक्की सिंह (कूरियर विधि, मोगा), जनक राज (ट्रक चालक नेटवर्क, फिरोजपुर)।

जांच में पाकिस्तान सीमा से जुड़े नेटवर्क का पता चला, जहां तकनीकी निगरानी व मानव सूत्रों से end-to-end सप्लाई चेन खंगाली गई।
जब्त: 11.82 ग्राम हेरोइन, 1 बरेटा पिस्टल, 1 कारतूस, 4 मोबाइल। आरोपी रायपुर के NDPS मामलों (183/25, 190/25, 109/25, 20/26 आदि) में फरार थे।

amrittoday.in

Leave a Reply