एनजीओ की आड़ में गतिविधियां। वीडियो जांच व फार्महाउस मालिकों पर FIR। तेलीबांधा थाने को ज्ञापन।
अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । भावेश शुक्ला बोले, “कानून सबके लिए बराबर हो, रईसजादों को संरक्षण न दो। 2 दिन में कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन।”
विवरण:: प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव भावेश शुक्ला ने तेलीबांधा थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर वीआईपी रोड फार्महाउसों में हुक्का-शराब पार्टियों पर रोक की मांग की। वायरल वीडियो में रईसजादे नशा करते दिखे—कांग्रेस ने कमिश्नरेट पर रईसों को छूट व आम लोगों पर सख्ती का आरोप लगाया। एनजीओ संरक्षण व दोहरी नीति चिंताजनक बताई। वीडियो जांच, आयोजकों व मालिकों पर कार्रवाई व पार्टियों पर रोक की मांग। 2 दिन में अमल न हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी। शुभम, लक्षित, तारिक अनवर सहित नेता उपस्थित।




