• Sat. Apr 25th, 2026

“उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को 97 लाख की सहायता”…..

Spread the love

हितग्राहियों ने सीएम साय-उपसीएम शर्मा का आभार; कठिन समय में मजबूत सहारा बनी राशि
अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 25 अप्रैल 2026उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से कबीरधाम के 872 जरूरतमंदों को 97 लाख 5 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत। इसमें सीएम विष्णुदेव साय के मद से 402 को 45.25 लाख व उपसीएम मद से 470 को 51.80 लाख। कवर्धा में चेक वितरण, हितग्राहियों ने राहत पर खुशी जताई।

विवरण: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आग्रह पर सीएम विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को स्वेच्छा अनुदान से 97 लाख 5 हजार रुपये की सहायता दी। इसमें सीएम मद से 402 हितग्राहियों को 45.25 लाख व उपसीएम मद से 470 को 51.80 लाख शामिल।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय कवर्धा में चेक वितरण हुआ, जिसमें नरेन्द्र मानिकपुरी, अमर कुर्रे, ओमकार साहू व लोकचंद साहू उपस्थित रहे। हितग्राहियों ने कहा कि यह राशि कठिन समय में सहारा बनी, परिवार के भविष्य को मजबूत करेगी। उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता की सराहना की।

amrittoday.in

Leave a Reply