• Sun. Apr 26th, 2026

“खाद्य टीम की सख्ती: स्वीट्स दुकान को नोटिस, डेयरी से क्रीम नमूना जब्त”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 25 अप्रैल 2026 । खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा-दामाखेड़ा में गुणवत्ता जांच की। स्वच्छता कमी पर नोटिस, नमूने लैब भेजे।
विवरण: खाद्य सुरक्षा टीम ने भाटापारा एवं दामाखेड़ा में जांच अभियान चलाया। दामाखेड़ा के साहू होटल एवं स्वीट्स में खाद्य पदार्थ ढंककर न रखने व फ्रिज में गंदगी मिलने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 55 के तहत नोटिस जारी।

भाटापारा के आयुष डेयरी व पटेल डेयरी दतरेंगी का औचक निरीक्षण किया गया। पटेल डेयरी से मलाई क्रीम का नमूना राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा। पूर्व महीनों में अविनाश पोहा इंडस्ट्रीज के पैक्ड पोहा व शीतल इंडस्ट्रीज के पैक्ड बेसन में पोषण जानकारी अपूर्ण होने से मिथ्याछाप घोषित। लेबलिंग रेगुलेशन 2020 के तहत सभी पैक्ड उत्पादों में पूर्ण पोषण सूचना अनिवार्य।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed