• Wed. Apr 29th, 2026

प्रधानमंत्री के ‘वन्यजीव प्रेम’ पर भूपेश बघेल का तंज, पूछा- “क्या आप काले हिरण बचाने वालों के साथ हैं या शिकारियों के साथ?

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 27 अप्रैल 2026 । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर दोतरफा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में काले हिरणों के जिक्र पर सवाल उठाते हुए इसे दोहरा मापदंड बताया है, वहीं सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री की भाषा और कार्यक्षमता को पूरी तरह से विफल करार दिया है।

विवरण:: पूर्व सीएम बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर प्रधानमंत्री काले हिरण संरक्षण की बात करते हैं, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे उनके साथ हैं या उनके साथ जो काले हिरण के शिकार का आरोपी रहा है और उनके साथ पतंग उड़ाता दिखता है।” उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया है।

सीमा सुरक्षा को लेकर हमला तेज करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि गृह मंत्री की भाषा अत्यंत अशोभनीय है। उन्होंने सवाल किया, “देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है, जिसमें आप पूरी तरह विफल रहे हैं। बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की घुसपैठ यह सिद्ध करती है कि आपका परफॉर्मेंस निराशाजनक है और आपकी क्षमता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।” बघेल के इन तेवरों से साफ है कि आगामी दिनों में राजनीतिक पारा और चढ़ने वाला है।



Leave a Reply

You Missed