• Thu. Jun 4th, 2026

सुकड़ीगुहान में जलजीवन: सोलर पंप व आयरन रिमुवल से घर-घर नल तक पानी…..

Spread the love

अमृत टुडे, बालोद छत्तीसगढ़

02 जून 2026 । बालोद जिले के सुकड़ीगुहान गांव में सोलर पंप, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी व दो बोरवेल मोटरपंप से घरों तक पानी पहुंच रहा है। अधिकारीयों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नलों की टूटी टोंटी बदलवाने तथा आपातकाल में जलटैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विवरण :: बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड की सिंघोला ग्राम पंचायत के आश्रित सुकड़ीगुहान गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की पुष्टि हुई है। सरकारी प्रयासों से स्थापित सोलर जलापूर्ति प्रणाली, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी तथा गांव के दो बोरवेलों में स्थापित मोटरपंप मिलकर सतत् पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में नल कनेक्शन सक्रिय हैं और अधिकांश घरों में नल से पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन में सहजता आई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के अधिकारीयों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सरपंच कौशल्या ठाकुर व ग्रामीणों से स्थिति पर बातचीत की।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य समस्या नलों पर लगे टोंटी का क्षतिग्रस्त होना है, जिससे पानी व्यर्थ बह जाता है; बच्चों द्वारा टोंटी टूटने की घटनाएँ बताई गईं। अधिकारीयों ने शीघ्र नलों में नई टोंटी लगवाने, नालों में झरिया बनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर पंचायत के जलटैंकर को सुकड़ीगुहान भेजने के सुझाव दिए। फिलहाल गांव में पेयजल संकट नहीं है और आपातकालीन स्थिति के लिये एक जलटैंकर ग्राम पंचायत सिंघोला में उपलब्ध रखा गया है।

अधिकारियों ने समुदाय से अपील की कि पानी की बचत व नलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि उपलब्ध संसाधनों का कुशल उपयोग हो सके। साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित निगरानी व रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ताकि ग्रामीणों को स्थायी एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति जारी रहे।

Leave a Reply

You Missed