• Mon. Jul 27th, 2026

नारायणपुर का बासीन ग्राम मिसाल बना: मनरेगा में 99 प्रतिशत फलदार पौधे जीवित, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति…..

Spread the love

अमृत टुडे, नारायणपुर छत्तीसगढ़

11 जून 2026 । नारायणपुर के बासीन ग्राम में मनरेगा के तहत लगाए गये फलदार वृक्षों में 99 प्रतिशत पौधे जीवित पाये गये; उद्यान विभाग द्वारा ग्राफ्टेड आम पौधे रोपित, एक वर्ष रखरखाव व सामूहिक फेंसिंग से जीवन दर बढ़ी। किसानों की सक्रिय भागीदारी व विभागीय समन्वय से आय व हरित विकास को मजबूती, मॉडल प्रेरणा बन रहा।

विवरण : नारायणपुर जिले के ओरछा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदला के आश्रित ग्राम बासीन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत किसानों की आय बढ़ाने और हरित विकास को बढ़ावा देने की उल्लेखनीय पहल सामने आई। उद्यान विभाग द्वारा नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफ्टेड आम के पौधे तैयारकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित किसानों के खेतों में रोपित किये।

योजना का उद्देश्य किसानों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ, पर्यावरण संरक्षण व ग्रामीण फलदार वृक्षों का विस्तार है। पौधारोपण के साथ एक वर्ष तक रखरखाव सुनिश्चित व सामूहिक फेंसिंग (बाड़बंदी) से पौधों को नुकसान से बचाया। किसानों ने सिंचाई व देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्रीय निरीक्षण में 99 प्रतिशत जीवितता दर दर्ज, जो भागीदारी, समन्वय व बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम। आने वाले वर्षों में आम उत्पादन से अतिरिक्त आय, हरित आवरण बढ़ने से पर्यावरण मजबूत। बासीन का मॉडल अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा; रोजगार के साथ हरियाली व आय वृद्धि अवधारणा सफल।

Leave a Reply