• Tue. Jul 28th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

11 जून 2026 । रायपुर कमिश्नरेट ने 96 घंटे ऑपरेशन में नारकोटिक लोकल नेटवर्क पर प्रहार कर 8 आरोपी गिरफ्तार; टिकरापारा से 8.75 ग्राम हेरोइन, सिविल लाईन से 5 ग्राम एमडी व 40 टेबलेट, न्यू राजेन्द्र नगर से 198 नाईट्राजेपान, खमतराई व डी डी नगर से 3.000 किलो गांजा जप्त, कुल कीमत 5,00,000 रुपये।

विवरण : पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना टिकरापारा, सिविल लाईन, न्यू राजेन्द्र नगर, खमतराई, डी डी नगर की संयुक्त टीम ने 96 घंटे ऑपरेशन में हिस्ट्रीशीटर सहित 8 आरोपी गिरफ्तार किए। टिकरापारा में हरप्रीत सिंह मट्टू व ऋषि साहू से 8.75 ग्राम हेरोइन, सिविल लाईन में अफसर कादर से 5 ग्राम एमडी व 40 नग टेबलेट, न्यू राजेन्द्र नगर में महावीर जैन से 198 नग नाईट्राजेपान, खमतराई में विधि के साथ संघर्षरत बालक से 1.800 किलो गांजा, डी डी नगर में गुलाब कंडरा से 1.200 किलो गांजा जप्त; नगदी व मोबाइल भी बरामद, कुल कीमत 5,00,000 रुपये। अफसर कादर मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर, 2 दर्जन से अधिक धाराओं में अपराध। कमिश्नरेट लागू बाद 49 प्रकरणों में 113 आरोपी गिरफ्तार व 2,63,62,490 रुपये जप्त। End To End विवेचना में अन्य आरोपी गिरफ्तार।

Leave a Reply