• Sat. Jun 13th, 2026

माओवाद के साए से विकास की राह पर बढ़ रहा बोड़गा: कलेक्टर विश्वदीप व जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने पहली बार गांव पहुंचकर सीधा संवाद किया, योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ व सैचुरेशन पर जोर दिया…..

Spread the love

अमृत टुडे, बीजापुर छत्तीसगढ़

13 जून 2026 । बीजापुर जिले के बोड़गा में कलेक्टर विश्वदीप व जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने पहली बार गांव पहुंचकर सीधा संवाद किया; बस्तर मुन्ने शिविर में सैचुरेशन अभियान की समीक्षा, स्वास्थ्य जांच व उपचार, योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ, धान खरीदी केंद्र, NRLM व स्वरोजगार, शिक्षा, मलेरिया मुक्त अभियान व प्रधानमंत्री आवास-स्वच्छ भारत मिशन पर निर्देश दिए; ग्रामीणों में उत्साह बढ़ा।

विवरण :: कभी माओवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत ईतामपार का आश्रित ग्राम बोड़गा अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले के कलेक्टर विश्वदीप और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने पहली बार गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।

गांव में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सैचुरेशन अभियान की समीक्षा की। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और राजस्व विभाग की टीमों ने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श भी दिया गया।

कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने और शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत बैल में धान खरीदी केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाने, आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने युवाओं और विद्यार्थियों से चर्चा कर शिक्षा के महत्व को समझाया।

मलेरिया मुक्त अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रधानमंत्री आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के पात्र हितग्राहियों से बरसात से पहले आवास और शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के इस ऐतिहासिक दौरे से ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल है।

अग्रसेन महाविद्यालय और वीतराग रिसर्च फाउंडेशन की दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ; हाइब्रिड मोड पर देश-विदेश के शोधार्थियों ने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए…..
आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रकोष्ठ स्वामित्व अधिनियम 1976 के 50 वर्ष बीतने के बाद भी छत्तीसगढ़ में अनुपालन नहीं; बहुमंजिला इमारतों में जमीन बिल्डर के नाम रहने से फ्लैट क्रेताओं के मालिकाना हक़ पर गंभीर सवाल…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी…..

Leave a Reply

You Missed