• Thu. Jun 18th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, बसना छत्तीसगढ़

17 जून 2026 बसना में स्वामी आत्मानंद पी एम श्री विद्यालय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ, मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल।

विवरण:: छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद पी एम श्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना से हुई। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और पाठ्यपुस्तकें व कॉपियां भेंट करके स्वागत किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर आनंद और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखा।

विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय परिवार को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज को उन्नत बनाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में कोई कमी न रखें और बच्चों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक भाव जगाने के लिए निरंतर प्रयास करें। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कहा कि आज विद्यालय की चौखट पर कदम रख रहे ये बच्चे कल क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे; इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार और उपयुक्त वातावरण प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा गरीबी और अज्ञानता दूर करने का सशक्त माध्यम है और सरकार बसना क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बसना शीत गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, अध्यक्ष SMDC बसना एन एल भोई, अध्यक्ष महिला मोर्चा बसना दीपा अरुण साहू, सांसद प्रतिनिधि लोकनाथ डड़सेना, पार्षद संगीता नायक, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट, प्राचार्य गिरिजा साहू, प्राचार्य एन के पंडा, व्याख्याता खिरोद कुमार पुरोहित, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल हरिराम साव, प्रधान पाठक राजकुमारी गुप्ता, विकास खंड समन्वयक बसना अनिल साव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, महेंद्र कुमार महापात्र, मंच संचालक मनोहर पटेल, मीडिया प्रभारी भाजपा बसना सुखदेव दास वैष्णव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पूरा परिसर स्वागत गीतों और बच्चों की आवाज़ से गूंजता रहा।

Leave a Reply

You Missed