• Sat. Jun 20th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी , छत्तीसगढ़

19 जून 2026 । धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर विशेष कार्रवाई करते हुए SAFEMA के तहत दो प्रकरणों में कुल 35,85,116.51 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियाँ फ्रीज कर दीं। यह जिले में नशे की कमाई पर आर्थिक प्रहार का पहला बड़ा कदम बताया गया; प्रकरण अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु सक्षम प्राधिकारी को भेजे गये।

विवरण:: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में चलाये गये विशेष अभियान में धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर निर्णायक आर्थिक कार्रवाई की। जिले में प्रथम बार SAFEMA के अंतर्गत आरोपियों की बैंक खाते, बीमा निवेश, वाहन तथा अन्य अचल संपत्तियाँ चिन्हांकित कर फ्रीज की गयीं।

प्रथम प्रकरण में आरती रजक की बैंक व बीमा निवेशित कुल 12,93,636.76 रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गयी, जबकि द्वितीय प्रकरण में करण सिंह ध्रुवांशी, उषा बाई ध्रुवांशी व जाइका ध्रुवांशी की कुल 22,91,479.75 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियाँ फ्रीज की गयीं। दोनों प्रकरणों का कुल योग 35,85,116.51 रुपये बनता है। उल्लेखनीय है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में NDPS से सम्बन्धित अभियोग दर्ज हैं। फ्रीज की गई संपत्तियों से सम्बन्धित दस्तावेज़ सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित कर अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। धमतरी पुलिस ने आमजन से सूचना देने की अपील की है और कहा कि नशे के विरुद्ध कार्यवाही अब केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक नेटवर्क पर सीधा प्रहार भी जारी रहेगा।




Leave a Reply