• Tue. Aug 4th, 2026

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

19 जून 2026 । आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था, किसानों के हित में संचालित योजनाओं, कृषि सुधारों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त करने के प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है; खरीफ विपणन वर्ष में लगभग 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया और प्रदेशभर में करीब 2700 धान उपार्जन केंद्र संचालित हैं।

खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के उपाय किए गए हैं ताकि किसान तौल, परिवहन और भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न उठाएं। मुख्यमंत्री ने कृषक उन्नति योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि पशुपालन, मत्स्य पालन व आयवर्धक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के धान खरीदी मॉडल की प्रशंसा की और इसके सफल पहलुओं को महाराष्ट्र में अपनाने की इच्छा जताई। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महाराष्ट्र के विधायक डॉ. परिणय फुके, विनोद अग्रवाल, राजू कारेमोरे, संजय पुराम, छत्तीसगढ़ मार्कफेड के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed