• Sun. Aug 9th, 2026

अल-नीनो की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ में दलहन-तिलहन व कम अवधि फसलों पर तीव्र सुरक्षा योजना लागू…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

23 जून 2026 । अल-नीनो से जुड़ी घटती वर्षा की आशंका के बीच राज्य ने दलहन-तिलहन व कम अवधि फसलों को प्राथमिकता दी है। बीज सुरक्षा, फसल बीमा और नैनो उर्वरक समेत समेकित योजना से किसानों की आय सुरक्षित रखने और खरीफ उत्पादन न्यूनतम नुकसान पर लाने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

विवरण:: अल-नीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर रहने की आशंका के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन में होने वाली संभावित फसल हानि से बचाने हेतु समेकित रणनीति लागू की है। कम अवधि वाली धान किस्मों के साथ मक्का, कोदो, कुटकी, रागी तथा दलहन-तिलहन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य बीज निगम द्वारा 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण लक्ष्यित किया गया है; सूखे प्रभावित 15 जिलों में 1,22,095 क्विंटल बीज उपलब्ध कराए गए हैं और 48,449 क्विंटल किसानों तक पहुंच चुके हैं।

रासायनिक उर्वरक के पर्याप्त भंडारण के साथ नैनो उर्वरक पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीमा कंपनियों के साथ समन्वय कर फसल बीमा को प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि आर्थिक क्षति का शीघ्र प्रतिपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की गई है और अंतरवर्ती फसल प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सूखे के प्रभाव को घटाकर किसान सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply