अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
23 जून 2026 । धमतरी पुलिस ने नाबालिग बालिका के गायब होने पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य व पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। एफएसएल परीक्षण व गवाहों के समक्ष जब्ती कर वैधानिक प्रक्रिया तेज़ी से जारी है।

विवरण : थाना सिहावा पुलिस ने त्वरित खोजबीन व विवेचना से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। मामले में प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता के कथनों तथा चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर कौन्दकेरा निवासी राकेश डहरिया के खिलाफ थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 46/2026 दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 137(2), 87 एवं 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 लगाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आरोपी की निशानदेही पर जप्त कर गवाहों के समक्ष कायम किया गया है। एफएसएल परीक्षण, न्यायालयीन प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएँ निरंतर जारी हैं। धमतरी पुलिस महिला व बाल अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित, कठोर और परिणामोन्मुखी कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर नजदीकी थाना या डायल-112 को अविलंब सूचित करें।




