• Mon. Jun 29th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

28 जून 2026 । पुलिस अधीक्षक, राज्य नोडल अधिकारी के रूप में पीएमश्री स्कूल भैंसमुंडी पहुंचे; विद्यालय की प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्वच्छता और मध्याह्न भोजन की स्थिति पर गहन निरीक्षण किया तथा छात्रों को अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य-समर्पण से जीवन संवारने का प्रेरक मार्गदर्शन दिया।

विवरण :: छत्तीसगढ़ शासन की पीएमश्री योजना के अन्तर्गत पदस्थ नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक धमतरी ने विकासखण्ड मगरलोड स्थित पीएमश्री स्कूल भैंसमुंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शिक्षण उपस्थिति, ड्रापआउट दर, परीक्षा परिणामों, छात्रशौचालयों की स्वच्छता, सेनेटरी डिस्पेंसर तथा मध्याह्न भोजन व रसोई व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया।

निरीक्षण पश्चात छात्रों से संवाद करते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन एवं निरंतर परिश्रम के महत्व पर बल दिया। भारतीय ज्ञानपरम्परा के श्लोक का सरल भावार्थ समझाते हुए उन्होंने जिज्ञासा, एकाग्रता, सतर्कता और संयमित जीवनशैली का पालन करने की सलाह दी। छात्रों को मोबाइल व सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग तथा नशे से दूर रहने, केवल शिक्षण हेतु इंटरनेट उपयोग करने तथा देश सेवा के उच्च लक्ष्य धारण करने का प्रोत्साहन दिया। विद्यालय प्रशासन व शिक्षकगण ने निरीक्षण व मार्गदर्शन की सराहना की।

Leave a Reply