• Thu. Jul 2nd, 2026

छत्तीसगढ़ एआई मिशन से देश का अग्रणी राज्य बनेगा; युवा कौशल, रोजगार और नवाचार को नई उन्नति मिलेगी…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

01 जुलाई 2026 । मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई केवल तकनीक नहीं बल्कि सुशासन का माध्यम है; शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासन में एआई से दक्षता, पारदर्शिता तथा नागरिक-केंद्रित सेवाओं में सुधार होगा। राज्य में एआई केंद्र, डेटा लैब तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों से युवाओं को रोजगार और नवाचार के अवसर मिलेंगे।

विवरण:: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए विस्तृत समीक्षा में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास, मोबाइल नेटवर्क सुदृढ़ीकरण, भारतनेट फेज-3 तथा सेवा सेतु पोर्टल की प्रगति का अवलोकन किया गया। सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है।

इसके लिए पाँच स्तंभों—एआई कौशल विकास, नवाचार एवं स्टार्टअप, जागरूकता एवं आउटरीच, सुरक्षित एवं जिम्मेदार एआई तथा शासन में एआई के उपयोग—पर कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। स्कूलों, महाविद्यालयों व संस्थानों में प्रशिक्षण, एआई क्लब, हैकाथॉन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व डेटा लैब स्थापित किये जाएंगे।मोबाइल

टावरों की स्थापना, भारतनेट के माध्यम से ग्राम पंचायतों को उच्चगुणवत्ता इंटरनेट से जोड़ा जाएगा तथा सेवा सेतु पर सैकड़ों सेवाएँ सुगम होंगी। नीति में डेटा सुरक्षा, निजता संरक्षण तथा तकनीकी ऑडिट को प्राथमिकता दी जाएगी जिससे जन-सेवाओं का प्रभावी व भरोसेमंद क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply