अमृत टुडे, राजनांदगांव छत्तीसगढ़
06 अगस्त 2026 । हावड़ा से पुणे जा रही आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में राजनांदगांव–बाकल के बीच ट्रैक पर जानवर आने से कपलिंग प्रभावित हुई। रेलवे और सुरक्षा दल की तत्पर कार्रवाई से तत्काल मरम्मत कर ट्रेन सुरक्षित रूप से रवाना कर दी गई। यात्रियों ने बचाव कार्य की सराहना की।
विवरण: राजनांदगांव के बीच में हावड़ा–पुणे आज़ाद हिंद एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान अचानक ट्रैक पर एक जानवर आ गया, जिससे जनरल कोच से जुड़ी कपलिंग प्रभावित हुई और ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा।

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी, तकनीकी टीम और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुँचे। वे तत्काल मरम्मत और जांच में जुट गए तथा यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रखते हुए आवश्यक सहायता प्रदान की। मरम्मत कार्य पूरी होते ही ट्रेन को अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
इस दौरान लोगों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा, परंतु कर्मियों के समन्वय और पटरी सुरक्षा उपायों से किसी भी प्रकार का चोट या बड़ा नुकसान टल गया। घटनास्थल पर उपस्थित आदित्य टंडन, सामाजिक कार्यकर्ता ने यात्रियों का मनोबल बढ़ाया और प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन एवं बचाव दल की सक्रियता की प्रशंसा की और बताया कि त्वरित कार्रवाई ने बड़ी दुर्घटना होने से बचाया।




