अमृत टुडे, कबीरधाम छत्तीसगढ़
09 अगस्त 2026 । कबीरधाम जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने सीमावर्ती थाना, पुलिस कैंप और रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों और जवानों से सीधा संवाद किया और हर परिस्थिति में सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

विवरण: एसपी ने थाना चिल्फी, कैंप धवईपानी, कबीरपथरा, कुंडपानी, बेंदा, थाना रेंगाखार, थाना झलमला, चौकी बाजार चारभाठा और रक्षित केंद्र कवर्धा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, सुरक्षा तैयारियों और जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाना एवं कैंप परिसरों की सुरक्षा मजबूत रखने, संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं वरिष्ठ अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
एसपी ने जवानों से उनकी ड्यूटी संबंधी समस्याएं और सुझाव सुने तथा समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने आम नागरिकों और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए। एसपी ने जवानों को स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।




