• Fri. Sep 25th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, राजनांदगांव छत्तीसगढ़

09 अगस्त 2026 । राजनांदगांव शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान 1,035 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5 लाख 26 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

विवरण: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर कार्रवाई की गई। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले 556, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 और बिना वैध लाइसेंस ई-रिक्शा चलाने वाले 29 चालकों पर कार्रवाई हुई।

प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन प्रवेश कराने वाले तीन वाहनों से 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 429 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने त्योहारी सीजन के दौरान नागरिकों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने की अपील की है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

You Missed