• Mon. Aug 10th, 2026

2009 से अनवरत महाभंडारा: रायपुर स्टेशन पर श्रावण शनिवार को हजारों ने हनुमान भोग ग्रहण किया…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

09 अगस्त 2026 । रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति ने श्रावण शनिवार को विशाल महाप्रसाद बितरण किया। संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में 2009 से अनवरत यह भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया; यह सेवा सामाजिक समरसता और सार्वजनिक कल्याण का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी।

विवरण :: रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित भव्य श्रावणी महाभंडारे में समिति द्वारा प्रातः से संध्या तक दो चरणों में महाप्रसाद वितरण संपन्न हुआ। वर्ष 2009 से अनवरत चल रही इस सेवा की खासीयत यह है कि मौसम चाहे जैसा भी हो, हर शनिवार पर प्रसाद वितरण लगातार जारी रहता है। संस्थापक कुबेर राठी ने विधि-विधान के साथ संकट मोचन हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की।

मंदिर प्रांगण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता; यहां विभिन्न धर्म, वर्ग और आयु समूह के लोग एक साथ बैठकर भोग ग्रहण करते हैं, जिससे सामाजिक मेलजोल और मानवीय सद्भाव की मिसाल रची जा रही है। आयोजन में पहुंचे लोग और स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों को निशुल्क भोजन देकर भूख और पीड़ा दूर करने का प्रयास किया गया। समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्टेशन पर आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और हर किसी को संकट मोचन का आशीर्वाद प्राप्त हो।

Leave a Reply