*विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया*
अमृत टुडे कबीरधाम छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबीरधाम के ग्राम सिंगपुर में पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 25 टीमों ने भाग लिया और विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान किया गया तथा ग्रामीणों को साइबर ठगी और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विवरण : कबीरधाम जिले के ग्राम सिंगपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों हेमसागर सिदार व अमित पटेल के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ना, उनमें अनुशासन और खेल भावना विकसित करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना रहा। प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन पर लिमहीपुर की टीम को प्रथम, मदनपुर को द्वितीय, सरईसेत को तृतीय, भेड़ागड़ को सांत्वना और कुल्हीडोगरी को आदर्श टीम का पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और खेल समिति तथा खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की गई। साथ ही, ग्रामीणों को साइबर अपराध, OTP सुरक्षा, संदिग्ध लिंक से बचाव और यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी गई।




