• Sun. Oct 11th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी, छत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन चोरी करने के मामले में महाराष्ट्र के अंतरराज्यीय आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

विवरण : पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन घड़ी चौक स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स में ग्राहकों की भीड़ के दौरान अज्ञात चोरों ने खरीदारी के बहाने 17 ग्राम 110 मिलीग्राम वजन की सोने की जेंट्स चेन चोरी कर ली थी। चेन की कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी ने आमा तालाब रोड, यादव भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को सोने की चेन बेचने की तैयारी में पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रेखा चौहान और पृथ्वीराज चौहान, निवासी सोलापुर, महाराष्ट्र बताया।

दुकान संचालक ने दोनों आरोपियों की पहचान की। वैधानिक प्रक्रिया के तहत उनके कब्जे से चोरी गई सोने की चेन बरामद कर जप्त की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(3) और 305(A) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply