• Sun. Oct 11th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, भिलाईनगर छत्तीसगढ़

नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता और निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में महापौर परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट संधारण, मांगलिक भवन संचालन, जलभराव समाधान और विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्तावों को सहमति दी गई।

विवरण: बैठक में संतोषी पारा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के संचालन, प्रबंधन और संधारण हेतु 10 माह की अवधि के प्रस्ताव को सहमति दी गई। इसका उद्देश्य भवन का बेहतर प्रबंधन कर नागरिकों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसएलआरएम केंद्रों में एकत्रित कचरे के पृथक्करण और गीले कचरे से खाद तैयार करने के कार्य को स्वीकृति दी गई। इससे कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विभिन्न सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों के वार्षिक संचालन, संधारण और रखरखाव कार्य पर भी विचार किया गया। निगम क्षेत्र के 52 वार्डों की सफाई के लिए प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई कामगार उपलब्ध कराने के विषय को भी बैठक में शामिल किया गया।

जलभराव और प्रदूषित जल की समस्या के समाधान के लिए आईआईटी भिलाई के साथ अनुबंध कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराने तथा उसे शासन को प्रेषित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इसका उद्देश्य तकनीकी विशेषज्ञता से जल निकासी, जल प्रदूषण और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की बेहतर योजना तैयार करना है।
बैठक में प्रेम नगर स्थित चैता मैदान का नाम स्वर्गीय भगवान राय स्मृति चैता मैदान तथा 18 नंबर रोड से मुक्तिधाम तालाब तक जाने वाले मार्ग का नाम स्वर्गीय विजय प्रकाश यादव छठ घाट मार्ग रखने को भी सहमति दी गई।

Leave a Reply