अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा की सेवा संवाद यात्रा के सातवें दिन मलौद, मौहागांव, तरेसर, सिलयारी और कुरुद पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया। मलौद में सीसी रोड, कुरुद में शेड निर्माण की घोषणा की गई, जबकि तरेसर को आदर्श सोलर ग्राम बनाने का संकल्प साझा किया गया।

विवरण: मलौद में सीसी रोड निर्माण की घोषणा की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। कुरुद में शेड निर्माण की घोषणा की गई। तरेसर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आदर्श सोलर ग्राम बनाने का संकल्प साझा किया गया। विधायक ने ग्रामवासियों से इस हरित ऊर्जा अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।
तरेसर में मितानिन दीदियों को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सेवा भावना सराहनीय है।

सिलयारी स्थित डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण और क्षेत्र विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। श्रमिकों, महिला स्व-सहायता समूहों और प्रबुद्धजनों से भी सुझाव लिए गए।
कुरुद में यादव समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा का समापन कुरुद में भजन संध्या और शक्तिकेंद्र प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा के साथ हुआ। विधायक ने ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम किया।



