• Tue. Jul 28th, 2026

राज्य में 113 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

ByPreeti Joshi

Feb 22, 2024 ##lifted, ##paddy
Spread the love

रायपुर, 22 फरवरी 2024 | राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में  किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 121 लाख 84 हजार 969 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 113 लाख 88 हजार 576 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply