• Thu. Oct 29th, 2026

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का दामाखेड़ा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

Spread the love


23 फरवरी 2024 |रायपुर |  जिले के सिमगा विकासखंड अंर्तगत दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सतगुरू कबीर संत समागम, दामाखेड़ा मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

हेलीपैड पर अतिथियों का पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, आईजी अमरेश कुमार मिश्रा, कलेक्टर चंदन कुमार, एसएसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply